बाल दिवस पर हुए खेलकूद,बच्चों ने किया चाचा नेहरू को याद
हलैना (विष्णु मित्तल) ,कस्वा हलैना एवं आसपास के सरकारी-निजी विद्यालय और राजनैतिक व समाजसेवी संगठन के द्वारा बाल दिवस मनाया गया,सभी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू जयन्ती पर सांस्कृति कार्यक्रम,खेलकूद,गोष्ठी आदि का आयोजन कर उन्हे याद किया और श्रंद्वाजली अर्पित की। कस्वा हलैना के डीपीएम पब्लिक उमावि पर चेयरमेन सन्तोष चौधरी के मुख्य आतिथ्य एव कार्यकारी निदेशक डॉ.प्रेमलता चौधरी की अध्यक्षता में,बीएम.पब्लिक स्कूल पर प्रधानाचार्य सोनवीरसिंह कुन्तल की अध्यक्षता में,हन्तरा के चौधरी शिक्षण संस्था उमावि पर निदेशक छत्तर सिंह गुड्डू की अध्यक्षता में,डीपीएम कॉलेज पर प्रेमलता चौधरी के मुख्य आतिथ्य में,एसएन पीजी कॉलेज पर प्राचार्य डॉ.राकेश कुमार की अध्यक्षता में,पीएम श्री राजकीय उमावि हलैना पर प्रधानाचार्य तुलसीराम शर्मा की अध्यक्षता में,पी.डी.गर्ल्स कॉलेज वैर पर प्राचार्य डॉ.पवन धाकड की अध्यक्षता में,चौधरी कन्या कॉलेज पर निदेशक विजयपाल सिंह की अध्यक्षता में बाल दिवस मनाया गया।