नकली सोने की ईंट का झांसा देकर 16 लाख की ठगी: तिजारा पुलिस ने मास्टरमाइंड अरसद को किया गिरफ्तार

14.50 लाख रुपये की राशि बरामद

Nov 15, 2025 - 12:48
 0
नकली सोने की ईंट का झांसा देकर 16 लाख की ठगी: तिजारा पुलिस ने मास्टरमाइंड अरसद को किया गिरफ्तार

अलवर (अनिल गुप्ता) जिले के समीप तिजारा पुलिस ने नकली सोने की ईंट बेचकर 16 लाख रुपये की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड अरसद पुत्र घुघन उर्फ बावला निवासी बाघोड़ा, थाना किशनगढ़ बास को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी से 14 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की राशि भी बरामद कर ली है। थाना अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि आरोपी ने जल्दी अमीर बनने के लालच में यह संगठित ठगी की वारदात को अंजाम दिया। कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण भिवाड़ी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू और वृत्ताधिकारी शिवराज सिंह के निकट पर्यवेक्षण में की गई। तिजारा थानाधिकारी व सीडीटी टीम सर्किल तिजारा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से चिन्हित कर 12 नवंबर की रात दबोच लिया। मामले के अनुसार, महाराष्ट्र के परिवादी मुरलीधरन (54) निवासी ठाणे ने 1 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 10 अक्टूबर की रात अज्ञात आरोपी ने मोबाइल नंबर 9928149416 से संपर्क कर जेसीबी खुदाई में सोने की ईंट मिलने का दावा किया और उसे सस्ते दामों में बेचने का झांसा दिया। आरोपी ने वीडियो कॉल पर सोने की ईंट भी दिखाई और 18 अक्टूबर को दिया गया सैंपल असली निकला।
इसके बाद 28 अक्टूबर को आरोपी अपनी पत्नी के साथ तिजारा स्टैंड आया और परिवादी को महाराजपुरा स्टैंड ले जाकर 20 लाख रुपये में सौदा तय किया। मौके पर नकली सोने की ईंट देकर आरोपी ने 16 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी को पीसी रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें ठगी की राशि में से 14.50 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अब प्रकरण में शामिल अन्य संभावित आरोपियों और नेटवर्क की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................