कठूमर में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी)। पंचायत समिति प्रांगण में शनिवार को भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 'जनजातीय गौरव वर्ष' के तहत एक ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक रमेश खींची ने भगवान बिरसा मुण्डा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस मौके पर विधायक खींची ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा द्वारा भारत की स्वाधीनता के लिए चलाये गये अभियान के कारण तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने उन्हें गिरफ्तार किया था। देश की स्वतन्त्रता के प्रति समर्पित भगवान बिरसा मुण्डा ने मात्र 25 वर्ष की उम्र में रांची जेल में अन्तिम सांस ली। उन्होंने जनजातीय समुदाय को ‘अपना देश अपना राज’ का नारा दिया था, अर्थात् यदि देश हमारा है, तो राज भी हमारा होना चाहिए। भारत में विदेशी हुकूमत का राज नहीं होना चाहिए।
कार्यक्रम के तहत पंचायत समिति व नगरपालिका के संयुक्त तत्वाधान में प्रभात फेरी व शोभायात्रा का आयोजन किया गया| शोभायात्रा पंचायत समिति प्रांगण से शुरू हुई जो मैंन बाजार, अम्बेडकर पार्क, जनूथरिया मौहल्ला से होकर वापिस पंचायत समिति पहुंची। जिसमें सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं दोपहर में लाइव प्रसारण का आयोजन पंचायत समिति सभागार में किया गया।
इस मौके पर विकास अधिकारी शिवराम मीणा, ईओ नरसी मीणा, कठूमर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शेर सिंह मीणा, भाजपा नेता गोपेश भारद्वाज, एसीबीईईओ राधेश्याम चौधरी, अतिरिक्त विकास अधिकारी योगेश टॉक, टिटपुरी सरपंच हरवीर चौधरी, गुड्डू सरपंच, रिमांशु शर्मा, भगवान सहाय मीणा, शिवचरण मीणा, ओमवीर चौधरी, कल्लू सरपंच, नंदकिशोर मीणा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज भारद्वाज ने किया।