पहाड़ी मे भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन

Aug 30, 2024 - 18:55
Aug 30, 2024 - 19:01
 0
पहाड़ी मे भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन
फोटो केपसन- भाजपा की कार्यशाला मे मोजूद कार्यकर्ता

पहाड़ी (डीग )भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन  शुक्रवार को पहाडी के गोलेश्वर मन्दिर पर जिला अध्यक्ष मनोज भरद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। पहाड़ी मण्डल अध्यक्ष बच्चू छावडी ने बताया है की पार्टी के निर्देशानुसार गोलेश्वर मन्दिर परिसर में जिला अध्यक्ष मनोज भरद्वाज की अध्यक्षता मे कार्यकर्ता के साथ सदस्या अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला से पूर्व जिला अध्यक्ष का साफा बांधकर  माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर भरद्वाज ने कार्यकत्र्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहॉ की आज भाजपा पार्टी कार्यकत्र्ताओ के  द्वारा लग्न शीलता पार्टी व जन हित मे काम करने के कारण पूरे विश्व में सबसे बडी पार्टी बन गई है। उन्होने सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए  कहॉ की हम सब को मिलकर प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 नऐ सदस्य जोडने की अपील की है। इस मोके पर पार्टी के सी.पी शर्मा जिला मंत्री, सपीक सरपंच, जिला मंत्री भगवान सिह मण्डल अध्यक्ष बच्चू छावडी, भगवान सिह लोधा, विष्णु जोशी, विजय लोधा, रचना शर्मा, आदि मोजूद थे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

BDAS ईमानदारी किसी की मोहताज नहीं ,निष्पक्ष खबर के लिए जुड़े रहे G Express News के साथ