कठूमर में एसडीएम ने पांच बीएलओ को दिया नोटिस

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई

Nov 15, 2025 - 13:01
 0
कठूमर में एसडीएम ने पांच बीएलओ को दिया नोटिस

कठूमर (दिनेश लेखी)। विधानसभा क्षेत्र कठूमर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर प्रशासन सख्त हो गया है। विधानसभा क्षेत्र में पांच बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 हेतु जारी कार्यक्रमानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कठूमर 069 में नियुक्त समस्त बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदाताओं के गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण तथा उनके डिजिटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी प्रगति रिपोर्ट 14.11.2025 समय 8:00 बजे के अनुसार विधानसभा क्षेत्र कठूमर के बीएलओ के कार्य की समीक्षा की गयी।
इन पांच बूथ लेवल अधिकारियों को नोटिस जारी
बीएलओ भाग संख्या 75 वीर विश्वेन्द्र सिंह, 123 दिनेश, 148 चन्द्रप्रकाश, 218 मनोज कुमार गर्ग, 229 ओमप्रकाश सैनी की प्रगति शून्य पाई गई जो कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्यकम के प्रति उदासीनता, लापरवाही एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशो की अवहेलना का द्योतक है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................