दुजाना में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह का हुआ आयोजन

Nov 15, 2025 - 13:00
 0
दुजाना में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह का हुआ आयोजन

सुमेरपुर: (राकेश कुमार लखारा) राज्य सरकार के निर्देश पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को दुजाना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जनजातीय गौरव दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रशासक कंकू देवी मीणा और ग्राम विकास अधिकारी सुरेश सिंह राजपुरोहित शामिल हुए।
इस दौरान प्रशासक कंकू देवी मीणा सहित ग्रामवासियों ने भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, साथ ही उनकी जनसेवा, साहस और आदिवासी समाज के उत्थान हेतु दिए गए योगदान को स्मरण किया। प्रशासक ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा- भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी क्षेत्रों में न केवल जनजागरण का काम किया, बल्कि उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। उन्होंने आदिवासी परिवेश में लोगों के बीच आजादी की चेतना जगाई और स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया।

विकास अधिकारी सुरेश सिंह राजपुरोहित ने भी मुंडा की जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी के आंदोलन में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपना पूरा जीवन आदिवासी जनजागरण को समर्पित कर दिया था। राजपुरोहित ने कहा कि उस समय ईसाई मिशनरियां लालच और भय दिखाकर आदिवासियों का धर्म परिवर्तन करने में सक्रिय थीं, ताकि आजादी के आंदोलन को कमजोर किया जा सके। तब बिरसा मुंडा ने उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए आदिवासियों में देशप्रेम और धर्म की चेतना जगाई और उन्हें संगठित किया, जिसके चलते उन्हें भगवान का दर्जा दिया गया।

इसके उपरांत ग्राम सभा का सफल आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और निर्णय लिए गए।कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि गुणराज मीणा, मोहनलाल मीणा, खुमाराम मीणा, दुदाराम मीणा, महेंद्र सिंह, वालाराम, रुपाराम पतावत, भँवर लाल ई-मित्र संचालक कांतिलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................