वन विभाग की टीम ने अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर मय जेनरेटर किया जब्त

Nov 26, 2025 - 13:19
 0
वन विभाग की टीम ने अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर मय जेनरेटर  किया जब्त

वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) वन विभाग की टीम ने वनखण्ड सूखा शीला क्षेत्र से अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर को मय जेनरेटर के जब्त किया है। बंशीपहाडपुर नाका प्रभारी वनपाल नन्दकिशोर ने बताया कि मुख्य वन संरक्षक भरतपुर एवं उप वन संरक्षक भरतपुर के निर्देशन में एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम बयांना हरभान सिंह के नेतृत्व में वनपाल नाका वंशीपहाडपुर की टीम एवं मुख्य वन संरक्षक द्वारा गठित गश्ती दल के सहयोग से वनखण्ड सूखा शीला में अवैध खनन कर रहे एक टैक्टर मय जनरेटर को जब्त किया है। जब्त वाहन एवं चालक के खिलाफ वन अधिनियमों के तहत कार्रवाही की जा रही है। वन विभाग की टीम की ओर से की गई कार्रवाही से अवैध खनन माफियाओं में हडकंप मच गया। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाही की भनक लगते ही खनन माफिया अपने वाहनों को लेकर फरार हो गए। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाही में बंशीपहाडपुर नाका प्रभारी नन्दकिशोर, वनखण्ड प्रभारी गौरव, सूखा शीला वनखण्ड प्रभारी विक्रम सिंह एवं मुख्य वन संरक्षक का उडनदस्ता दल मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................