बिहार चुनाव की जीत पर दिल्ली में आयोजित धन्यवाद बैठक में शामिल हुये सांसद अग्रवाल

Nov 27, 2025 - 11:39
 0
बिहार चुनाव की जीत पर  दिल्ली में आयोजित धन्यवाद बैठक में शामिल हुये सांसद अग्रवाल

 भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) बिहार चुनाव की जीत पर दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर धन्यवाद बैठक आयोजित की गई। जसमे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व  भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी उपस्थित थे। बेठक में भाजपा के सभी प्रमुख नेताओं का जिन्होंने बिहार चुनाव में अपना योगदान दिया उनका धन्यवाद कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल का भी सम्मान कर धन्यवाद दिया गया ।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि दिल्ली में आयोजित बैठक में बिहार चुनावी रण में जिन भी भाजपा नेताओं व सांसदो को जिम्मेदारी सौंपी गई थी उन सभी को धन्यवाद देकर सम्मानित किया गया। भीलवाडा सांसद दामोदर अग्रवाल को परिहार विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई थी जहाँ भाजपा प्रत्याशी 17000 वोटों से विजयी हुई । सांसद अग्रवाल को भी बैठक में धन्यवाद देकर सम्मानित किया गया। बेठक में बिहार के उप मुख्यमन्त्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मन्त्री  केशव प्रसाद मौर्य , माननीय चंद्रशेखर, चितोड़ सांसद सी पी जोशी, मंत्री अविनाश गहलोत सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है