शादी के दो बाद दूल्हे की बाथरूम में गिरने से मौत, साइलेंट अटैक की आशंका; बेसुध हुई दुल्हन

Nov 27, 2025 - 12:29
 0
शादी के दो बाद दूल्हे की बाथरूम में गिरने से मौत, साइलेंट अटैक की आशंका; बेसुध हुई दुल्हन

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के दो दिन बाद 25 वर्षीय दूल्हे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आदित्य जाटव निवासी शिवाजी पार्क, अलवर की शादी 25 नवंबर की रात 60 फुट रोड निवासी पुलिस कांस्टेबल श्याम सिंह की बेटी नय्या से हुई थी। शादी की रस्में खुशी और उल्लास के साथ पूरी हुईं, लेकिन  सुबह परिवार पर ऐसा दुख टूट पड़ा जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। गुरुवार को आदित्य बाथरूम में बेहोशी की हालत में गिरा मिला। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस मौत से दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। दूल्हन नय्या भी जैसे ही अस्पताल पहुंची और पति की मौत की खबर सुनी, वह बेहोश होकर गिर पड़ी। माता-पिता सहित पूरा परिवार बेसुध हो गया।
आदित्य जाटव के पिता नंद किशोर रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं, जबकि बड़े भाई आईओसीएल में मैनेजर हैं। परिवार ने बताया कि आदित्य की तबीयत शादी से पहले बिल्कुल ठीक थी और किसी तरह की कोई बीमारी की शिकायत नहीं थी। अचानक हुई मौत के बाद परिजनों को ‘साइलेंट हार्ट अटैक’ का शक है, लेकिन अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम करवाने का निर्णय लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल जिला अस्पताल में दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियाँ अचानक मातम में बदल गईं और पूरा इलाका इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................