अज्ञात व्यक्ति ने उपचार के समय दम तोड़ा :फौजी होटल मालिक प्रदीप सैनी बने मददगार
हलैना (विष्णु मित्तल)
जयपुर नेशनल हाईवे स्थित गांव तिलचिबी के पास एक होटल पर बने टोल वसूल कंपनी बस स्टॉप पर बीमार हालत में मिले व्यक्ति ने उपचार के समय भरतपुर आर. बी.एम.अस्पताल में मौत हो तोड़ दिया।
थाना हलैना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि 14नवम्बर को फौजी होटल मालिक प्रदीप सैनी ने जयपुर हाईवे के कस्बा हलैना से गांव मोलोनी के मध्य कई दिन से एक अज्ञात व्यक्ति घूम रहा था उसको सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे भरतपुर रैफर कर दिया। जो अपना नाम विनोद बताया करता था। जिसने 29 नवंबर 2025 को आरबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। जहां से अस्पताल की पुलिस चौकी ने थाना को सूचना दी। सूचना पर हेड कांस्टेबल चंदनसिंह को भेजा गया,जिन्होंने मृतक अज्ञातव्यक्ति के शव को जिला मुख्यालय मुर्गा घर में रखवा दिया। जिसकी लाश आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखी हुई है,मृतक के बारिसान की तलाश जारी है।