फीमेल डॉग का आतंक, स्कूल के बच्चे, शिक्षक और ग्रामीणों सहित 27 को काटा
हलैना (विष्णु मित्तल)हलैना कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक फीमेल डॉग ने आतंक मचा रखा है। इस डॉग ने 18 बच्चों और 2 शिक्षकों को काट लिया है, जिनमें से कुछ का इलाज चल रहा है। इसके अलावा, गांव के 7 लोगों को भी डॉग ने काटा है। कुल फीमेल डॉग 27 लोगों को काट चुकी है.
राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान भागचंद मीणा ने बताया कि दोनों विद्यालय के बीच में फीमेल डॉग रहती है. यह दोनों विद्यालय बच्चे, शिक्षक और ग्रामीणों सहित 27 लोगों को काट चुकी है.स्कूल के शिक्षकों और ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को इस समस्या के बारे में सूचित किया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वह बच्चों और शिक्षकों पर हमला कर रही है।इससे शिक्षकों और बच्चों में भय का माहौल है। उन्होंने बताया कि उन्होंने टोल फ्री नंबर 181 पर शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।