भीलवाड़ा में 'प्रेरणा दिवस' के रूप में मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती; समाज ने की 'भारत रत्न' देने की मांग

Apr 11, 2026 - 18:10
 0
भीलवाड़ा में 'प्रेरणा दिवस' के रूप में मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती; समाज ने की 'भारत रत्न' देने की मांग

भीलवाड़ा (बद्रीलाल माली) महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती आज भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर फूले सेवा संस्थान एवं माली (सैनी) महासभा के तत्वावधान में बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। समाज के विभिन्न वर्गों ने इस दिन को 'प्रेरणा दिवस' के रूप में मनाते हुए उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

समारोह की शुरुआत जिला मुख्यालय स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उपस्थित अनुयायियों ने फुले के जीवन संघर्षों को याद किया और उन्हें नमन किया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए फूले सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल लाल माली ने कहा कि: "भारत के महान सामाजिक पुरोधा महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार आज के दौर में भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उनके जीवन मूल्य और दृष्टिकोण न केवल परिवार और समाज, बल्कि राष्ट्र के कल्याण के लिए भी अपरिहार्य हैं।"

विचार गोष्ठी के दौरान सभी वक्ताओं ने समाज सुधार के क्षेत्र में महात्मा फुले के अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए भारत सरकार से उन्हें मरणोपरांत 'भारत रत्न' से सम्मानित करने की पुरजोर मांग की।

इस अवसर पर माली सैनी महासभा के प्रदेश मंत्री हरनारायण माली, जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली, जिला महामंत्री सत्यनारायण माली, युवा अध्यक्ष उदयलाल माली, सेनी कर्मचारी संस्था के अध्यक्ष तोताराम सांखला, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार माली, ललित अग्रवाल, श्रीमती उषा अग्रवाल और श्रीमती मधु शर्मा सहित बड़ी संख्या में फुले के अनुयायी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................