भीषण गर्मी में करुणा का संवहक बना जीव दया अभियान—100 पानी की टंकियां, पक्षी घर व परिंडे वितरित

Mar 31, 2026 - 19:15
 0
भीषण गर्मी में करुणा का संवहक बना जीव दया अभियान—100 पानी की टंकियां, पक्षी घर व परिंडे वितरित

भीलवाड़ा, (बृजेश शर्मा) भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों एवं गौवंश की प्यास बुझाने के उद्देश्य से संचालित “जीव दया अभियान” के अंतर्गत काशीपुरी स्थित शीतल स्वाध्याय भवन में आज भव्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने जीवों की सेवा के इस पुनीत कार्य में सक्रिय भाग लिया।
सेवा कार्य के दौरान 100 सीमेंट की पानी की टंकियों, गौ-पात्रों एवं पक्षियों के लिए परिंडे तथा घोंसलों (पक्षी घर) का निःशुल्क वितरण किया गया। इस वितरण से शहर एवं आस-पास के क्षेत्रों में गर्मी के दिनों में पशु-पक्षियों को बड़ी राहत मिलेगी।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सीए सुभाष चंद्र बहेडिया ने कहा कि “जीवों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। जीव दया अभियान समाज में करुणा और संवेदनशीलता को बढ़ावा देने वाली प्रेरणादायक पहल है। सभी को आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में भाग लेना चाहिए।”
स्थाई लोक अदालत के सदस्य गोवर्धन सिंह कावड़िया ने बताया कि गर्मी के समय पशु-पक्षियों के लिए जल व्यवस्था करना अत्यंत आवश्यक है, और यह अभियान सामाजिक सेवा की उत्कृष्ट मिसाल है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट आजाद शर्मा और कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल डांगी ने संयुक्त रूप से कहा कि ऐसे सेवा कार्य मानवता के मूल्यों को मजबूत करते हैं और समाज में सह-अस्तित्व की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद के जिला अध्यक्ष मनीष बंब एवं मार्गदर्शक सीए महावीर गांधी ने बताया कि परिषद अब तक 400 से अधिक पानी की टंकियां वितरित कर चुकी है तथा गौ-पात्रों का वितरण अभियान निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन ललित मधु लोढ़ा ने किया। समाजसेवी नवरतनमल बंब, ललित आंचलिया एवं पूर्व पार्षद सुरेश बंब ने भी संबोधित करते हुए जीव दया के महत्व पर प्रकाश डाला और समाज से ऐसे सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के उच्चारण से हुई, जिससे वातावरण में आध्यात्मिकता का संचार हुआ। अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी जीव सेवा के इस पुनीत अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर सुनीता बोरदिया, मंजू कोठारी, भारती आंचलिया, श्वेता नैनावटी, सुशील चपलोत, संजय राठी, ज्ञानचंद पगारिया, मनीष सेठी, अनिल नाहर, ललित बोहरा, अरुण मुछाल, विक्रम चौधरी, राजू नाहर, राकेश सक्सेना, योगेश पारीक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................