ओड राजपूत समाज द्वारा मृत्यु भोज पर लगाया प्रतिबंध
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
समीपवर्ती गांव घासोली में ओड राजपूत समाज की सभा का आयोजन किया गया । ओड राजपूत समाज के युवा संगठन संगठन श्री भागीरथ सेना के तत्वाधान में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बुजुर्गों के आशीर्वाद लेकर युवाओं द्वारा मृत्यु भोज जैसी कुरीति प्रथा पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। श्री भागीरथ सेना द्वारा समय-समय पर समाज हित के कई निर्णय लिए जाते रहे हैं अभी हाल में ओड राजपूत समाज श्री भागीरथ सेना द्वारा गोविंदगढ़ में ब्लड कैंप का आयोजन किया गया। शिक्षा को बढ़ावा और शिक्षा के लिए समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनको प्रोत्साहित करने जैसे कार्य किए गए। श्री भागीरथ सेना द्वारा भविष्य में ओड राजपूत समाज में दहेज प्रथा पर रोक सामूहिक विवाह के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। श्री भागीरथ सेना सदैव समाज सेवा के लिए समर्पित रहेगा।


