कठूमर में बाबा साहेब के विचारों पर जन- जागृति कार्यक्रम होगा 7 दिसम्बर को

Nov 30, 2025 - 17:57
 0
कठूमर में बाबा साहेब के विचारों पर जन- जागृति कार्यक्रम होगा 7 दिसम्बर को


कठूमर। दिनेश लेखी। कस्बे के मसारी रोड पर अम्बेडकर समिति युवा टीम ब्लॉक कठूमर के तत्वावधान में 7 दिसम्बर रविवार को प्रातः 9 बजे से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों पर जन-जागृति कार्यक्रम आयोजित होगा। 

आयोजक अम्बेडकर समिति युवा टीम के सदस्य लक्ष्मीकांत भारतीय, संतोष ठेकेदार, राजेंद्र बौद्ध, पंकज कुमार व रामदेव दौलिया ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भरतपुर सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश सहप्रभारी  संजना जाटव रहेंगी।

इस मौके पर आरएएस परीक्षा 2023 में नव चयनित समाज की प्रतिभाएं संजीव वर्मा धौलागढ, भानु प्रताप सिंह भरतपुर, धीरेन्द्र जाटव मसारी, निक्की जाटव नदबई, अमित कुमार भरतपुर का सम्मान किया जाएगा।

इस अवसर पर कठूमर क्षेत्र  से पहली बार इंडियाज गांट टेलेंट सोनी टीवी में पहुंचने वाले प्रस्तुति एवं सम्मान प्राप्त करने वाले कठूमर नगर पालिका के पूर्व उप चेयरमैन मेवाश्याम सुंदर के सुपुत्र राष्ट्रीय कलाकार भवाई नृत्य कलाकार राजीव वर्मा स्वागत सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य कलाकार  त्रिशला बौद्ध व निशांत सिंह, सिकन्दरावाद, लोकेश कुमार कपिल मस्ताना टोडाभीम,  हेमराज बौद्ध नगर डीग, नवनीत मुरादाबाद रहेंगे। मंच संचालक कवि सदाराम चौमू, अक्षय बौद्व महाराजपुरा द्वारा किया आयेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................