ग्राम उत्थान शिविर 2026 सफलता की कहानी

Jan 31, 2026 - 13:43
 0
ग्राम उत्थान शिविर 2026 सफलता की कहानी

खैरथल (हीरालाल भूरानी )जीआरएएम-2026 (Global Rajasthan Agri-Tech Meet- 2026) के तहत 31 जनवरी को  गिरदावर सर्कल किशनगढ़बास के माछरोली ग्राम के अटल सेवा केंद्र पर ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया गया।  ग्राम माछरोली के किसान अभय सिंह, पुरनचंद, बनवारी लाल, यशवंत सिंह, श्रीराम, उमराव जाति अहीर कि भूमि विभाजन कि समस्या पिछले 15 वर्षों से बनी हुई थी। 
उक्त परिवादियों की ग्राम माछरोली में  सह खातेदारी कुल भूमि 2.98 एकड़  है। जिसके खसरा नंबर 1007, 1024, 1034, 449, 469, 536, 599, 670/1204, 907,1003 971 है। जिसमें काफी वर्षों से खसरा विभाजन नहीं होने के समस्या उत्पन्न हो रही थी उक्त समस्या के बारे में राज्य सरकार द्वारा  आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में पंचायत माछरोली  को भूमि विभाजन का आवेदन किया गया तो प्रशासन द्वारा उसी दिन उक्त समस्त भूमि का विभाजन सभी खातेदारों की सहमति से किया गया। जिस पर परिवादियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रशासन का धन्यवाद दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................