संभाग स्तरीय अमृता हाट का हुआ समापन, संभागीय आयुक्त ने दिलाई बाल-विवाह नहीं करने की शपथ
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग, भरतपुर के संयुक्त तत्वाधान मे संभाग स्तरीय अमृता हाट का समापन संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न जिलों से आये स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करते हुए बाल-विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई।
उप निदेशक महिला अधिकारिता राजेश कुमार ने बताया कि हाट में विभिन्न जिलों से आये स्वंय सहायता समूहो को अपने-अपने कार्य के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि हाट में सर्वाधिक विक्री में जयसंतोषी मां एसएचजी नागौर द्वारा 1 लाख 28 हजार 630 रुपये बिक्री कर प्रथम स्थान एवं श्री गणेश एसएचजी श्री गंगानगर ने 1 लाख 26 हजार 900 रुपये तथा सरस्वती एसएचजी झालरापाटन ने 1 लाख 500 रुपये का होना पाया गया। उन्होंने बताया कि स्थल की साज सज्जा में प्रथम ममता गौतम जय श्री श्याम एसएचजी तथा द्वितीय स्थान अनीता रेजुल वंचित महिला एसएचजी एवं तृतीय सुत्रीला झालरा पाटन एसएचजी ने पाया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं पारम्परिक पोशाक प्रतियोगिता आयोजित किये जाने पर सभी को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अनुतोष गुप्ता, समृद्ध भारत के सीताराम गुप्ता, दिशा फाउन्डेशन की शालो हेम्ब्रोम, सीडीपीओ कुम्हेर महेन्द्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।