पीएलसीपीसी बाल संरक्षण समिति बैठक आयोजित; बाल सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा, बाल विवाह मुक्ति की दिलाई शपथ
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उच्चैन ब्लॉक के पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत भैंसा स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर सोमवार को बाल संरक्षण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
कार्यशाला में प्रयत्न संस्था की कवच परियोजना 2.0 के पंचायत फैसिलिटेटर तेजवीर सिंह गडासिया ने बाल सुरक्षा से जुड़े हम विषयों पर विस्तृत चर्चा की बैठक में सरपंच लीला देवी, ग्राम विकास अधिकारी मिथिलेश कुमारी एवं कनिष्ठ सहायक भोजपाल, आंगनवाड़ी सहायिका, आशा सहयोगिनी, संगीता सैनी एवं वार्ड पंच सहित समिति सदस्य मौजूद रहे। कार्यशाला में उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं सदस्यों को बाल विवाह मुक्त भारत और बाल विवाह मुक्त राजस्थान बनाने का शपथ दिलाई गई। पंचायत फैसिलिटी तेजवीर सिंह गडासिया ने चाइल्ड प्रोडक्शन चाइल्ड राइट्स तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, स्कूल ड्रॉप आउट, पलायन हुए अनाथ एवं भिक्षावृति में लिप्त बच्चों की समाज के लिये चिन्ता का विषय है।
उन्होंने कहा कि बाल अवस्था में उन्हें सुरक्षा प्रदान करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। कार्यशाला में बच्चों को सरकार की योजना से जोड़ने व उनके अधिकारों से अवगत कराने पर जोर दिया। तेजवीर सिंह गडासिया ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति योजना, पालनहार योजना, नैपकिन योजना, महिला लाडो प्रोत्साहन योजना, विवाह सुगम योजना, ई-श्रमिक कार्ड एवं गुड टच एंड बेड टच आदि के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ खेल और मानसिक विकास समान रूप से महत्वपूर्ण है। अंत में बाल सुरक्षा को लेकर सभी सदस्यों और गांव के समुदायों के लोगों ने सामूहिक रूप से जागरूकता अभियान को गति देने का संकल्प लिया और बाल विवाह ना होने एवं न करने की शपथ ली।