3 जनवरी को उदयपुरवाटी से शाकंभरी सकराय धाम तक निकलेगी पैदल विशाल चुनरी यात्रा, कुआं बांकली पर महिलाओं ने लगाई माता की चुनरी के बूटियां

Dec 5, 2025 - 13:53
 0
3 जनवरी को उदयपुरवाटी से शाकंभरी सकराय धाम तक निकलेगी पैदल विशाल चुनरी यात्रा,  कुआं बांकली पर महिलाओं ने लगाई माता की चुनरी के बूटियां

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में अगले महीने 3 जनवरी को जमात स्थित गणपति मैरिज गार्डन से मां शाकंभरी सकराय धाम तक एक विशाल पैदल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी l उदयपुरवाटी कस्बे सहित शेखावाटी के अलावा देश-विदेश में भी माता की चुनरी के बूटियां लगाने का कार्य जोरों से चल रहा है l जमात के पास स्थित कुआं बांकली पर शुक्रवार को महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माता की चुनरी की बूटियां लगाई l चुनरी यात्रा के संयोजक मूलचंद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जनवरी को उदयपुरवाटी जमात स्थित गणपति मैरिज गार्डन से हजारों के तादाद में श्रद्धालु माता की चुनरी यात्रा में भाग लेंगे l मूलचंद सैनी के अनुसार पैदल चुनरी यात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई शाकंभरी सकराय धाम पहुंचेगी जहां पर माता के दरबार में चुनरिया अर्पित होगी l सैनी के अनुसार कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ चुनरी यात्रा का स्वागत किया जाएगा l कुआं बांकली पर शुक्रवार को लक्ष्मी देवी, पतासी देवी, मंजू देवी ,गीत देवी, आशा देवी, गीत देवी, सुनीता देवी ,अनीता , कविता, निकिता ,नित्या,नेहल, भावना, हिमांशी सहित कई महिलाएं मौजूद रही l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................