तेज़ाब से भरा टैंकर चोरी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के एनईबी थाना पुलिस ने तेज़ाब चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी दिनेश चंद ने बताया कि परिवादी द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि तेज़ाब से भरा एक टैंकर चोरी हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। सुराग जुटाने और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी अजहरुद्दीन निवासी बिछोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।