शिक्षण सामग्री प्राप्ति पर बच्चों के चेहरे पर झलकी मुस्कान; शिक्षा व विकास के क्षेत्र में रिखबचन्द मित्तल मददगार - डॉ. तिवाडी
भरतपुर (विष्णु मित्तल) भामाशाहों के सहयोग से स्कूलों का विकास और संसाधन उपलब्ध कराने में अहम भूमिका अदा होती है। कस्वा उच्चैन की धरा में जन्मे शिक्षाविद्व रिखबचन्द मित्तल एवं प्रमोद मित्तल ने शहीद रामबाबू पीएम श्री राजकीय उमावि के कक्षा प्रथम से पांचवी तक पढ रहे बच्चों को स्कूल बैग तथा शिक्षण सामग्री वितरण कर नेक कार्य किया,जिसका शिक्षा विभाग और विद्यालय परिवार हमेशा आभारी रहेगा। ये कहना है कि उच्चैन सीबीईओं डॉ.अल्का तिवारी का,जिन्होने विद्यालय परिसर में आयोजित शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैसियत से कहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद रामबाबू पीएम श्री राजकीय उमावि के प्रधानाचार्य युधिष्ठर चौधरी ने की। प्रधानाचार्य युधिष्ठर चौधरी ने कहा कि शिक्षा एवं क्षेत्र के विकास में शिक्षाविद्व रिखबचन्द मित्तल हमेशा अहम भूमिका अदा करतें आए है,जो हमेशा शिक्षा के प्रति सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों की मदद करते है। रिटायर्ड होने के बाद भी ये आज भी उच्चैन ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के विकास करा रहे है और मेधावी बच्चों का समय-समय पर सम्मान कर उन्हे शिक्षण सामग्री उपलब्ध करा रहे है। आज भी सरकारी स्कूल के 1 से 5 वीं तक के 70 बच्चों को स्कूल बैग एवं शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई,ऐसे सहयोग से सरकारी स्कूलों का नामांकन बढता है और शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूल के बच्चें अव्वल रहते है।
उन्होने बताया कि भामाशाह रिखाव चंद मित्तल प्रमोद मित्तल ने पहली से पांचवी तक के 70 छात्रों को स्कूल बैग एवं शिक्षण सामग्री वितरित कि भामाशाह रिखब मित्तल ने घोषणा की की नवीन प्रवेश पर छात्रों को ढाई सौ रुपए की सीट सामग्री एवं बालिका के प्रवेश पर ₹1000 की शिक्षण सामग्री एवं बोर्ड फीस दी जाएगी कार्यक्रम के भूपेश कुमार शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, नरेश पंचोली,प्रहलाद मित्तल, धर्म सिंह ,गुलाब सिंघल, वीरेंद्र कटारा, इंदिरा शर्मा, निर्मला भंडारी सहित शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन ब्रजदेव गुर्जर ने किया।


