अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम का निरीक्षण, कार्रवाई के निर्देश

Dec 11, 2025 - 14:51
 0
अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम का निरीक्षण, कार्रवाई के निर्देश

लक्ष्मणगढ़ (अलवर /कमलेश जैन) शहर में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए एसडीएम अर्चना चौधरी ने पुराने बस स्टैंड पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण लाइन के अंदर रहने की हिदायत आज सुबह गुरुवार को दुकानदारों को दी जा रही थी। एक सब्जी विक्रेता द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था। उसी समय रास्ते से कार्यालय निकल रही उपखंड अधिकारी अर्चना चौधरी ने रूक कर नगर पालिका प्रशासन को हिदायत देते हुए कहा कि समान जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जावे। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह आवश्यक है कि दुकानदार अपने सामान सड़कों पर न रखें और अतिक्रमण से बचें। यदि कोई दुकानदार अतिक्रमण करता पाया जाएगा, तो उसका सामान जब्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य बाजार, शहीद भगत सिंह चौक और अन्य प्रमुख स्थानों पर अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रशासन की जिम्मेदारी है कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए, लेकिन दुकानदारों को भी इसमें सहयोग करना होगा। अन्यथा, प्रशासन को सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। एसडीएम के निरीक्षण के बाद नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे ने एक टीम गठित कर टीम में राहुल मीणा चेतराम मीणा गुलाबचंद विकास शर्मा सोनू मोनू हेमंत जांगिड़ रिंकू जमादार को भेजकर पुराने बस स्टैंड जालूकी रोड कठूमर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों से पीली लाइन से अंदर रहने के समझाइस की नगर पालिका प्रशासन ने कहा कि शहर में दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों की ओर से अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। नागरिकों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह अभियान उपखंड अधिकारी के आदेशानुसार चलाया गया और यह लगातार जारी रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है