गायत्री नगर में आचार्य पुलक सागर जी महाराज का 31वां दीक्षा दिवस मनाया

Dec 11, 2025 - 14:57
 0
गायत्री नगर में आचार्य पुलक सागर जी महाराज का 31वां दीक्षा दिवस मनाया

 जयपुर (कमलेश जैन) । परम पूज्य भारत गौरव , राष्ट्र संत आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के 31 वें दीक्षा दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत 11 दिसंबर को श्री दिगंबर जैन मंदिर , आदिनाथ भवन महारानी फार्म जयपुर में पुलक मंच गायत्री नगर महारानी फार्म के तत्वावधान में आचार्य पुलक  सिंधु विधान विधानाचार्य पंडित अजीत शास्त्री  के निर्देशन में भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।
 पुलक मंच परिवार की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या ने अवगत कराया कि पूज्य गुरुदेव के दीक्षा दिवस  पर दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आचार्य पुलक सिन्धु विधान 11 दिसंबर को व 12 दिसंबर को सीके बिडला हॉस्पिटल जयपुर में 10:30 बजे से हेल्थ अवेयरनेस टॉक रखी है। जिसके मुख्य वक्ता डॉक्टर राहुल शर्मा कार्डियोलॉजी हेल्थ  " हेल्दी हार्ट " पर प्रकाश डालेंगे।
 इस अवसर पर पुलक मंच परिवार द्वारा मंदिर प्रबंध समिति के  अध्यक्ष कैलाश छाबडा  व विधानाचार्य अजीत शास्त्री का सम्मान किया गया 

धार्मिक मंत्री अनिता बडजात्या ने अवगत कराया कि आचार्य पुलक सिंधु विधान में सैकड़ों महिला-- पुरुषों  ने भाग लिया। प्रथम वलय में 3 गुप्ती, 5 पंचाचार के 8 अर्घ्य , द्वितीय वलय के छः  आवश्यक के 6  ,तृतीय वलय 10 लक्षण धर्म के दश, चतुर्थ वलय तप के 12 अर्घ्य, पंचम वलय  प्रख्याति यथा भारत गौरव ,राष्ट्र संत, विश्व संत ,शांति दूत, कवि हृदय ,मनोज्ञ मुनि, प्रखर वक्ता , वात्सल्य मूर्ति , निर्ग्रन्थ पथिक,जिन शरणं तीर्थ प्रणेता आदि के 10 अर्घ्य इस प्रकार कुल 46 अर्ध्य मांडला पर चढ़ाकर विधान पूजा बड़े ही भक्ति भाव के साथ की।
पूजा विधान मंजू सेवा वाली व सुनंदा अजमेरा द्वारा मधुर वाणी से संपन्न करवायीं । इस अवसर पर अनिल टोंग्या, अनिल गदिया बयाना वाले , उदयभान जैन राष्ट्रीय महामंत्री युवा परिषद्, कमल जैन मालपुरा वाले ,अजीत छाबड़ा ,निर्मल सेठी आदि श्रेष्ठी, पुलक मंच के कोषाध्यक्ष सुरेश जैन, महामंत्री रेखा झांझरी, सुधा लुहाड़िया ,संगीता जैन डीमापुर वाले उपस्थित थे।  सभा का संचालन बीना टोंग्या द्वारा किया गया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है