चोरों ने बनाया सती माता मंदिर को निशाना, सीसीटीवी कैमरे में दिखे संदिग्ध मामला दर्ज

Dec 11, 2025 - 14:48
 0
चोरों ने बनाया सती माता मंदिर को निशाना, सीसीटीवी कैमरे में दिखे संदिग्ध मामला दर्ज

तखतगढ़  (बरकत खान) - तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने सती माता मंदिर को बनाया निशाना ओर चोरों हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद, फुटेज में दो बदमाश मंदिर मे घूसते ओर चोरी करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। सूचना पर तखतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि पावा निवासी पुजारी रमेश कुमार ने दी थाने में रिपोर्ट रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार शाम को मंदिर में पुजा पाठ कर मैंने गेट के ताला लगाकर घर लौट आया। रात में करीब डेढ़ बजे मंदिर के सामने स्थित मीना समाज के बेरे वालो ने फोन पर सूचना दी कि सती माता मंदिर का ताला टुटा हुआ है। सूचना मिलने पर मै ओर मेरे साथ जीवाराज पुत्र पुनमाराम व मोहनलाल पुत्र चेनाराम आदि मंदिर में गए और देखा तब जानकारी मिली की मंदिर परिसर की बाउंड्री के पीछे की दिवार फाड़कर अज्ञात चोरों ने मैन गेट का ताला तोड कर अन्दर घूसे ओर सती माता मूर्ति पर लगे चांदी के तीन कवज वजन 350 ग्राम एवं चांदी का छत्र वजन 150 ग्राम चुराकर ले गए। दानपेटी भी तोड़कर का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पावा गांव मे में लागातार चोरी की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। बीते दिनों में खेजडा हनुमानजी मंदिर व‌ जूजारजी मंदिर के बाद मंगलवार रात सती माता मंदिर में हुई चोरी के बाद ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द ही चोरियों का राजफाश नहीं करती है तो थाने के आगे धरना प्रदर्शन करेंगे 

मौका मुआयना कर जुटाएं साक्ष्य 
सती माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात के बाद बुधवार शाम करीब 5 बजे पाली से एमओयू मोबाइल इन्विटेशनल यूनिट टीम ने पावा गांव पहुंची मंदिर का मौके मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और अपने साथ ले गए।इस दौरान तखतगढ़ थाना के हैंड कांस्टेबल पदमाराम भी मौजूद रहे। सर्दी के तेवर बढ़ते ही चोरों का आतंक बढ़ने लगा है 
ग्रामीणों ने पुलिस की गश्त बढाने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है