जिला व्यापार महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने भरतपुर जिले में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस महानिरीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Dec 17, 2025 - 11:23
 0
जिला व्यापार महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने भरतपुर जिले में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस महानिरीक्षक को सौंपा ज्ञापन

भरतपुर .(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला व्यापार महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक कैलाश विश्नोई से मिला और भरतपुर जिले में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री नरेन्द्र गोयल,जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बजाज, जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा, मामा फ्रैंकी के निलेश,कपिल,व्यापारी हीरा सिंह, महेश बंसल, दीपक शामिल थे,
  जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने संवाददाता को बताया कि पुलिस महानिरीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में अभी कुछ दिनों पहले मामा फ्रैंकी के मालिक शैलेश के साथ उनके रेस्तरां पर हुई मारपीट को लेकर हुई वारदात के मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बहार है, उनकी जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाए जिससे अन्य अपरधियों में भी भय व्याप्त हो, प्रतिनिधि मंडल ने भरतपुर में आए दिन भड़ रहे अपराधों चोरियों लूटपाट की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए पुलिसिंग को और दुरुस्त करने की भी मांग रखी, रात को घूम रहे नशेबाजों के साथ भी सख्ती बरतने एवं सोशल मीडिया का ग़लत उपयोग कर लोगों को गुमराह करने गलत रील बना कर वीडियो लोड करने वालों के साथ कार्यवाही को भी कहा, महानिरीक्षक द्वारा सभी विषयों को गम्भीरता से सुना गया, और उनके द्वारा विश्वास दिलाया गया कि शीघ्र ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा, इसके लिए कई पुलिस टीमें काम पर लगी हुई है उन्होंने आमजन को भी सचेत रहने की बात कहते हुए सभी को आसपास हो रही संदिग्ध गतिविधियों व संदिग्ध लोगों की सूचना तुरन्त पुलिस को देने को कहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है