स्वर्गीय विधायक जुबेर खान की प्रथम पुन्य तिथि पर सद्भावना सभा और ब्लड डोनेशन कैंप का हुआ आयोजन
रामगढ़ (अलवर /राधेश्याम गेरा) रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय जुबेर खान की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर कस्बे के नोगावां मोड के समीप रघुवंश रिसोर्ट में सद्भावना सभा का आयोजन हुआ उसके बाद रक्त दान शिविर का आयोजन हुआ।सद्भावना सभा में वक्ताओं ने सर्व समाज में भाईचारे का दिया संदेश। स्वर्गीय विधायक जुबेर को सद्भावना सभा में पंहुचे चिर-प्रतिद्वंद्वी रहे ज्ञानदेव आहूजा सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक दिग्गज नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सद्भावना सभा में आए दीनबंधु शर्मा ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय सचिन व स्वर्गीय विधायक जुबेर खान की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि देने के लिए सद्भावना सभा का आयोजन किया गया।
पुण्यतिथि पर आयोजित इस सद्भावना सभा ने एक बार फिर रामगढ़ की राजनीति को गर्मा दिया। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि जुबेर खान की लोकप्रियता और उनकी विरासत आज भी उतनी ही मजबूत है, जितनी उनके जीवनकाल में रही है।
श्रद्धांजलि सभा में राजस्थान के साथ साथ हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से अनेक दिग्गज कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। आयोजित सभा में भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा भी जुबेर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। आहूजा ने कहा कि राजनीतिक दृष्टिकोण से हम चिर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं परंतु व्यक्तिगत तौर पर एक दूसरे का दिल से सम्मान करते थे। आहूजा ने आर्यन जुबेर और आदिल जुबेर को गले लगा ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर सेवा सारथी फाउंडेशन के तत्वाधान में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित हुआ। जिसमें अरावली व जीवन धारा ब्लड कैंप अलवर की मेडिकल टीम मौजूद रही। रक्तदान शिविर में कुल 251 यूनिट रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर नेताओं द्वारा जुबेर खान की जीवनी पर प्रकाश डाल उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सद्भावना सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सांसद संजना जाटव, पूर्व विधायक साफिया खान, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे उनके पुत्र आर्यन जुबेर,आदिल जुबेर, पूर्व मंत्री दुरु मिया, विधायक ललित यादव, दीपचंद खेरिया, हरियाणा से विधायक आफताब अहमद, इलियास खान, मामन खान, नेम सिंह फौजदार, नसरू प्रधान, जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा, दीन बंधु शर्मा, बबली पंडित, कमलचंद जाटव, जयराम मीणा, अनिल जैन सहित जिले सहित विभिन्न राज्यों से आए कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे।


