गांव में घुसने से रोकी भाजपा का विकास रथ यात्रा, विधायक पर विकास नही कराने का आरोप, प्रदर्शन भी किया
बड़ौदामेव (अलवर) प्रदेश में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकाली जा रही विकास रथ यात्रा को ग्राम पंचायत बड़का में विधायक कोटे से विकास कार्य नही होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार की शाम विकास रथ यात्रा को गांव में घुसने से रोक दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी भी प्रकट की।
वही ग्रामीण रामवीर सिंह के नेतृत्व में लोगों ने आरोप लगाया कि कठूमर विधायक के द्वारा यहां पिछले दो वर्षों से गांव विकास कार्य नही करवाया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कठूमर विधायक रमेश खिंची ने बड़का से बड़ौदामेव जाने वाले सड़क मार्ग को बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन वो अभी तक नही बनवाया। सड़क का निर्माण नही होने से बड़का से बड़ौदामेव जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तथा समय भी खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने विधायक पर आश्वासन के बाद भी पीएचसी की चार दिवारी नही करवाने का आरोप लगाया। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी प्रकट की।

