अलवर जिले ने 'अलवर ई विद्या' परियोजना की मॉनिटरिंग के लिए अलग पोर्टल किया लॉन्च
अलवर (राजस्थान) जिला प्रशासन के शिक्षा में डिजिटल संसाधनों के अर्थपूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करने वाले अलवर ई-विद्या प्रोजेक्ट की वेबसाइट https://alwarevidya.in को विकसित करने का अवसर मिला है। इस पोर्टल में 291 PEEO विद्यालयों की डिजिटल लाइब्रेरी से संबंधित सूचनाओं को लाइव प्रदर्शित किया गया है।
वेबसाइट पर परियोजना से जुड़े प्रमुख घटकों डिजिटल लाइब्रेरी, बालक-बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय, ग्रीन कैम्पस, वर्षा जल संचयन प्रणाली (RWHS) तथा BaLA (बिल्डिंग ऐज़ ए लर्निंग एड) मॉडल की प्रगति को आकर्षक आँकड़ों व दृश्य प्रस्तुति के साथ दर्शाया गया है। पोर्टल पर हाल ही में प्रकाशित सफलता की कहानियाँ, साझेदार संस्थाओं की जानकारी और डिजिटल लाइब्रेरी की स्थिति भी रियल-टाइम में उपलब्ध है।
पोर्टल में सार्वजनिक पृष्ठों के साथ-साथ एक उन्नत एडमिन पैनल भी शामिल है, जिसके माध्यम से विद्यालयवार डेटा अपडेट, गैलरी व ब्लॉग प्रबंधन, संदेश प्रकाशन, डाउनलोड्स सेक्शन और विज़िटर एनालिटिक्स जैसे कार्य आसानी से किए जा सकते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें रोल-बेस्ड एक्सेस कंट्रोल, ऑडिट लॉग और सुरक्षित लॉगिन सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है।