ठाकुरजी को लगाया षौष बड़ा प्रसादी का भोग, सामुहिक सुन्दर काण्ड का हुआ आयोजन

Dec 28, 2025 - 12:36
 0
ठाकुरजी को लगाया षौष बड़ा प्रसादी का भोग, सामुहिक सुन्दर काण्ड का हुआ आयोजन

सकट (अलवर) कस्बे की नदी किनारे स्थित जगदीशजी महाराज मंदिर पर रविवार को षौष बड़ा महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सामुहिक संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन हुआ इस मौके पर ठाकुरजी व हनुमान जी को षौष बड़ा की प्रसादी का भोग लगाया गया । मंदिर के पुजारी डोड़रावत जैमन ने बताया कि संगीतमय सुंदरकांड पाठों की शुरूआत विधिवत गणेश जी जगदीशजी व हनुमान जी महाराज की प्रतिमाओं के समक्ष पूजा अर्चना एवं अखंड दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

 जिसमें सुंदर कांड पाठ के आयोजन करताओ ने झांझ मंजीरे व ढोलक बाजे की स्वर लहरियों के बीच मधुर मधुर सुंदरकांड की चौपाइयां बोली जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। सुंदरकांड पाठ के कार्यक्रम के बाद मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारो के द्वारा हनुमान जी का भजन म्हारा बालाजी महाराज अनोखी थारी झांकी व छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना" व रामजी चले ना हनुमान के बिना" सरीखे भजनों की एक से बढकर एक भावविभोर कर देने वाली प्रस्तुतियां देकर श्रृद्धालुओ को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम का समापन आरती के साथ किया गया। इस दौरान ठाकुर जी गणेश जी व हनुमान जी महाराज को षौष बड़ा की प्रसादी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सुंदरकांड कार्यक्रम के दौरान मंदिर में विराजित जगदीशजी, गणेश जी व हनुमान जी की प्रतिमा की फूल बंगला झांकी सजाई गई। इस मौके पर रामबाबू लाटा, जगदीश मीणा, रामकेश मीणा, गिर्राज प्रजापत, छोटे लाल यादव, कैलाश यादव, नीरज बैनाड़, मुरारी लाल जैमन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................