पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तखतगढ़ में विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रदर्शनी आयोजित 

Oct 9, 2025 - 13:40
 0
पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तखतगढ़ में विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रदर्शनी आयोजित 

तखतगढ़ / पाली (बरकत खा)

तखतगढ़  कस्बे के पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तखतगढ़ में पीएमश्री स्कीम के राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान एवं गणित सर्कल के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान एवं गणित के मॉडल की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन  संस्था प्रधान पृथ्वीराज रत्नू द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में कुल 92 विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया।जिसमें विज्ञान मॉडल 26 विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए गणित मॉडल 16 विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए तथा शेष चार्ट प्रदर्शनी के अंदर 50  विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किया गया।  तखतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष  ललित रांकावत एवं संघवी केसरी राउमावि तखतगढ़ के प्रधानाचार्य एवं यूसीईईओ गजेंद्र सिंह तंवर द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। रसायन विज्ञान के व्याख्याता  प्रवीण कुमार सोलंकी, विज्ञान विषय के वरिष्ठ अध्यापिका उर्मिला गर्ग एवं प्रीतम कुमार द्वारा मॉडल का अवलोकन कर निर्णायक की भूमिका निभाई गई। विद्यालय के वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक  तरुण ओझा के मार्गदर्शन में यह प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सुश्री प्रियंका चौहान  शैलबाला शर्मा,  हितेश जीनगर,  चंद्र प्रकाश सोनी आदि उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................