स्कूली बच्चो को दिल्ली पुलिस के जवानों ने भेंट किए ऊनी वस्त्र
सकट (अलवर). क्षेत्र के सूरेर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को दिल्ली पुलिस के जवानों की और से नव वर्ष मिलन समारोह मनाया गया इस दौरान पुलिस के जवानों ने विधालय में अध्यनरत कक्षा 1 से 8 तक के 212 विद्यार्थियों को सदीं से बचाव के लिए ऊनी वस्त्र भेंट किए गए ऊनी वस्त्र पाकर विद्यार्थी के चहेरे खिल उठे। समारोह के मुख्य अतिथि लोकेश मीणा रहे। इस दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों ने शिक्षा से ही गांव का विकास संभव है के संकल्प के साथ ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मूलचंद, कैलाश जगाला, डीसी सूरेर,भागचंद,भरत लाल मेंबर, रामखिलारी, मदन अलोरिया लालजी राम, लिखलाल मौजूद रहे।