बीधोता में आदिवासी मीना समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई

Jan 4, 2026 - 13:50
 0
बीधोता में आदिवासी मीना समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई

सकट (अलवर) क्षेत्र के बीधोता गांव स्थित चामुंडा माता मंदिर प्रांगण में रविवार को आदिवासी मीना समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मीना समाज के पंच पटेलों की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान 19 फरवरी  (फुलेरा दूज) को अनावडा गांव में आयोजित होने वाले प्रथम प्रदेश स्तरीय  आदिवासी मीना समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। आदीवासी मीना समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों व फिजूलखर्ची को मिटाकर समय व धन की बचत करना है, ताकि समाज की बालिकाओं व युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार से जोड़ा जा सके।

बैठक के दौरान बीधोता सरपंच कमलेश कुमार मीना ने विवाह सम्मेलन में दो जोड़ों के पंजीयन का खर्च उठाने और प्रत्येक वैवाहिक जोड़े को भेंट स्वरूप मिक्सी देने की घोषणा की। सामुहिक विवाह सम्मेलन से जुड़े पदाधिकारीयों ने बताया कि सामुहिक विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अक्टूबर 2025 से निरंतर जारी हैं। और रजिस्ट्रेशन के लिए सेवानिवृत्त तहसीलदार जयराम मीना, संयोजक रामगोपाल मीना से सम्पर्क कर सकते हैं।
बैठक में बीधोता व आस पास के गांवों के पंच-पटेलों सहित युवाओं ने भाग लिया और जय आदिवासी' के उद्घोष के साथ गांव-गांव तक इस मुहिम को पहुँचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................