अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत आनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी

Jan 5, 2026 - 13:15
 0
अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत आनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी

भरतपुर, 05 जनवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत सत्र 2025-26 में विभाग द्वारा ऑनलाईन आवेदन की तिथि में संशोधन करते हुये 31 जनवरी 2026 की गई है।
संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत सत्र 2025-26 में विभाग द्वारा पूर्व में 31 दिसम्बर 2025 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये थे। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन आवेदन की तिथि को बढाकर अब 31 जनवरी 2026 तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिला मुख्यालय पर संचालित राजकीय महाविद्यालयों में एससी, एसटी, ओबीसी, एसबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के स्नातक अथवा स्नातकोत्तर (अकादमिक कोर्स) में नियमित अध्ययनरत छात्रों को भोजन, आवास एवं बिजली-पानी इत्यादि सुविधाओं हेतु पुनर्भरण राशि के रूप में 2 हजार रूपये प्रतिमाह के हिसाब से अधिकतम 10 माह का भुगतान किया जाता है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी स्वयं या ई-मित्र के माध्यम से https://sjmsnew.rajasthan.gov.in/ पर लॉगिन कर डीबीटी बाउचर स्कीम पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु पात्रता शर्तें, दिशा-निर्देशों का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट  https://sje.rajasthan.gov.in/ पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यालय कमरा संख्या 31 कलेक्ट्रेट परिसर भरतपुर में संपर्क कर सकते हैं। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................