गणतंत्र दिवस समारोह की गतिविधियों में नयापन व रोचकता अपनाएं - जिला कलक्टर

Jan 5, 2026 - 13:11
 0
गणतंत्र दिवस समारोह की गतिविधियों में नयापन व रोचकता अपनाएं - जिला कलक्टर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें विभागवार अधिकारियों को दायित्व निर्धारित करते हुये गुणवत्ता के साथ तैयारी पूरी करने के निर्देश दिये। 
जिला कलक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय रूप से मनाये जाने के लिये सभी विभाग दिये गये दायित्वों का गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि पुलिस परेड ग्राउण्ड मुख्य समारोह में आयोजित किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पीटी, परेड आदि की अभी से तैयारी करते हुये देश की संस्कृति के साथ देश भक्ति का संदेश देने वाले हांे।

 उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को आमंत्रित करने के कार्य समय पर पूरे किये जायें। उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों, ऐतिहासिक स्थलों एवं राजकीय भवनों पर रोशनी एवं सजावट करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि गणतंत्र दिवस समारोह के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों में नयापन व रोचकता अपनाऐं। उन्होंने कहा कि समारोह में अधिकारी एवं अपने अधीनस्थ कार्मिकों को सम्मानित कराने हेतु ध्यान रखें कि गत तीन वर्षों मंे सम्मानित न हुआ हो। संबंधित अधिकारी थीम आधारित झांकियों को प्राथमिकता दें।
अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा ने सभी विभागों को गणतंत्र दिवस की तैयारी के दायित्वों की विभागवार जानकारी देते हुये निर्देश दिये कि गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरे किये जायें। उन्होंने साफ सफाई, रोशनी, बैठक सहित सामान्य व्यवस्था तथा झांकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी भारती गुप्ता, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता आर.सी. मीना, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी एन.के. वर्मा, जेवीवीएनएल रामहेत मीना  सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................