ऑनलाइन ठगी के 4 आरोपी दबोचे: 46 मोबाइल, 42 सिम, 36 एटीएम और 16 चेकबुक जब्त; दो बदमाश चल रहे फरार

Jan 5, 2026 - 14:25
 0
ऑनलाइन ठगी के 4 आरोपी दबोचे: 46 मोबाइल, 42 सिम, 36 एटीएम और 16 चेकबुक जब्त; दो बदमाश चल रहे फरार

उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लेपटॉप, 46 मोबाइल, 42 सिम कार्ड, 36 एटीएम, 9 चेकबुक और 16 बैंक पासबुक जब्त की है।

आरोपियों में विशाल यादव पिता जितेन्द्र सिंह निवासी पटेल नगर, भीलवाड़ा, विजय सिंह पिता गोपाल सिंह निवासी चंद्रशेखर आजाद नगर भीलवाड़ा, मोहम्मद परवेज खान पिता बाबू खान निवासी प्रतापनगर भीलवाड़ा, मनीष राठौड़ पिता दिनेश निवासी महावीर नगर कोटा शामिल है।

  • आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सुखेर थानाधिकारी रविंद्र चारण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच जारी है। दो आरोपी मास्टर माइंड सौरभ उपाध्याय और सुमित चंदेल अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।

  • कमीशन पर खरीदते थे लोगों के खाते

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी विशाल यादव, विजयसिंह, मोहम्मद परवेज और मनीष राठौड़ अपने साथी सौरभ उपाध्याय और सुमित चंदेल के साथ मिलकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करते थे।

ये अलग-अलग लोगों से कमीशन पर खाते खरीदते थे। फिर अलग-अलग लोगों को झांसा देकर धोखे में रखते हुए ऑनलाइन गेम की राशि इन खातों में ट्रांसफर करा देते थे। इसी तरह ये अपने साथियों के साथ षडयंत्र रचते और बैंक खाते खरीदने बेचने का संगठित गिरोह बनाकर काम करते थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................