लुपिन फाउंडेशन के सानिध्य में बहतुकला पीएचसी पर स्वास्य शिविर का हुआ आयोजन
कठूमर ( दिनेश लेखी)। लूपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन अलवर और राजस्थान सरकार के साझा प्रयास से लूपिन फाउंडेशन के सानिध्य में बुधवार को पीएचसी बहतूकला में स्वास्थ शिविर आयोजित किया गया।
अलवर जिले मे गेरसंचारी बीमारियो के रोकथान अथवा सुधार के लिए सांझा प्रयास 2022 से कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इसके तहत लूपिन फाउंडेशन के सानिध्य में पीएचसी बहतूकला में स्वास्थ शिविर आयोजित किया गया।
इस मौके पर लुपिन फाउंडेशन के जिला प्रबंधक रवि दाधीच ने बताया की कार्यक्रम के अन्तर्गत मोबाइल मेडीकल वैन के माध्यम से प्रशिक्षित मेडिकल टीम द्धारा स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया गया तथा स्वास्थ्य शिविर में भाग 100 मरीजों की जांच जैसे बीपी, शुगर, स्पाइरोमीटर, सीबीसी एक्सरे आदि की निशुल्क जांच कर इलाज किया गया। इसमें अधिकतर मरीज सांस, मधुमेह वह हृदय रोग के थे इस मौके पर डाक्टर कविता राजपूत, डॉ करण, तुषार झालानी, डीईओ दिलीप, एएनएम अनीता , मोबिलाइजर हरीश जांगिड आदि स्टाफ मौजूद रहा।


