शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा (खाद्य सुरक्षा )विभाग की बड़ी कार्रवाई; 600 किलो पनीर किया नष्ट

Jan 10, 2026 - 14:57
 0
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा (खाद्य सुरक्षा )विभाग की बड़ी कार्रवाई;  600 किलो पनीर किया नष्ट

 सिरोही ( रमेश सुथार) जिला कलक्टर अल्पा चौधरी के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दिनेश खराड़ी के निर्देशानुसार शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जिले में लगातार कार्रवाई जारी है ।डॉक्टर खराड़ी ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान टी शुभमंगला के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जाचने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा दल सिरोही के द्वारा शनिवार निरीक्षण के दौरान  एफएसओ मुकेश प्रजापत एवं धर्मवीर रेगर ने लगभग 600 किलोग्राम मात्रा में खाद्य पदार्थ  पनीर जो कि एक इको गाड़ी में गुजरात से सिरोही जिले में सप्लाई के लिये लाया गया था, जिसे विक्रेता द्वारा सस्ती दरों पर विक्रय किया जा रहा था, विक्रेता के पास खाद्य अनुज्ञा एवीएम बिल आदि नहीं पाये गए को पकड़ा ।

मौके पर सीएमएचओ डॉ दिनेश खराडी पहुंचे,उक्त पनीर स्वाद में खट्टा एवं  सूंघने पर बदबूदार पाया गया,मिलावट के संदेह पर मोके पर ही मोबाइल फ़ूड लैब को मंगवाकर जाँच की गई जिसमे अमानक पाया गया ।विक्रेता द्वारा उक्त पनीर सिरोही हाईवे स्थित जिन होटलों में सप्लाई किया जा रहा था ,उन पर भी टीम द्वारा निरीक्षण कर कार्रवाई की जायेगी  ।उक्त पनीर को टीम द्वारा मौके पर नमूनीकरण किया गया तथा नियमानुसार जेसीबी मंगवाकर नष्टिकरण की कार्रवाई भी की गई एवं लिए गए  पनीर के नमूने जांच हेतु खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला जोधपुर भिजवाये गए । सीएमएचओ खराडी ने सभी खाद्य कारोबारीयो निवेदन किया है कि खाद्य सामग्री बनाने में उच्च गुणवत्ता युक्त सामग्री का उपयोग करने करे,स्वच्छता एवं हाइजीन का विशेष ध्यान रखें l खुले तेल ,मसाले इत्यादि नहीं बेचे l बिना फूड लाइसेंस खाद्य सामग्री का निर्माण ,भंडारण ,परिवहन या विक्रय नहीं करे । निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................