मकर संक्रांति पर एमएसजे कॉलेज ग्राउंड में प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा भव्य पतंगबाजी कार्यक्रम

Jan 13, 2026 - 13:46
 0
मकर संक्रांति पर  एमएसजे कॉलेज ग्राउंड में प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा भव्य पतंगबाजी कार्यक्रम
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार मकर संक्रांति के अवसर पर राज्य के समस्त संभागीय मुख्यालयों एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों में पतंगबाजी के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में भरतपुर में भी भव्य पतंगबाजी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को पतंग महोत्सव में उपस्थित होने के निर्देश दिये है। उन्होंने नगर निगम को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई आवश्यक बैठक व्यवस्था, पतंग की व्यवस्था एवं म्यूजिक सिस्टम लगाने के निर्देश दिये है। उन्होंने शिक्षा विभाग को कार्यक्रम में उपस्थिति के निर्देश दिये हैं।
पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक संजय जौहरी ने बताया कि जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 14 जनवरी को एम.एस.जे. कॉलेज ग्राउंड, भरतपुर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पतंगबाजी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में देशी-विदेशी पर्यटक, आमजन, गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। मकर संक्रांति के पारंपरिक एवं सांस्कृतिक उत्सव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम पर्यटन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता का सशक्त माध्यम बनेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................