भागवत श्रवण से मनुष्य के सभी मनोरथ पूर्ण, गोवर्धन पूजा का बताया महत्व
सकट क्षेत्र की राजपुर बड़ा ग्राम पंचायत के चील की बावड़ी गांव स्थित रघुनाथ जी महाराज मंदिर पर क्षेत्र की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना के साथ ही विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार को कथा वाचक प्रहलाद दास ने कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि ईश्वरीय आराधना से ही मनुष्य का कल्याण संभव है।
भागवत सप्ताह श्रवण से मनुष्य के सभी मनोरथ सहजी पूर्ण हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म की जड़ सदा हरी रहती है। मनुष्य को पाप कर्मों का त्याग कर अपने आप को ईश्वर की लो में लगाना चाहिए। उन्होंने ने कथा के दौरान श्रद्धालुओं को गोवर्धन पूजा का महत्व बताया ने के साथ ही भगवान श्री कृष्ण का बाल्य चरित्र ब्रह्म विमोहन लीला कालिया दमन की कथा का प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान भगवान के जयकारों से संपूर्ण वातावरण धर्ममय हो गया। भजनों पर महिला श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमने लगी।