राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में बी ए पार्ट प्रथम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई

May 23, 2026 - 16:56
 0
राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में बी ए पार्ट प्रथम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई

मालाखेडा ,अलवर (अनिल गुप्ता) 
अलवर जिले के राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में बी. ए. प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि में अभिवृद्धि की गई है | प्राचार्य डॉ रवि कुमार विजय ने बताया कि बी ए पार्ट प्रथम में प्रवेश के लिए प्रवेशार्थी अब दिनांक 26 मई तक अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकेंगे | इसके लिए प्रवेशार्थी ई-मित्र के माध्यम से अपनी एसएसओ आईडी द्वारा लॉगिन कर एचटीई पोर्टल पर अपना प्रवेश आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत करें | प्रवेशार्थी की सुविधा के लिए पोर्टल पर प्रवेश नीति एवं प्रवेश से सम्बंधित अन्य जानकारियाँ उपलब्ध है | 
प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. रेनू शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश के हेतु प्रवेशार्थी को प्रवेश आवेदन करते समय अपनी योग्यता तथा आवश्यक समस्त प्रमाण पत्रों, प्रमाण पत्रों के जारी होने की तिथि, फोटो, हस्ताक्षर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजो को जाँच कर ही अपलोड करना चाहिए | 
प्रवेशार्थी इस बात का पूरा ध्यान रखे की उनके नाम, पिता एवं माता के नाम की वर्तनी, जन्म-दिनांक उनकी बोर्ड अंक तालिका के अनुसार ही प्रविष्ट की गई हैं | प्रवेशार्थी के आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, बैंक पासबुक, जातिप्रमाण पत्र, स्थानान्तरण प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बोर्ड अंकतालिकाओ, इत्यादि में नाम, पिता-माता के नाम तथा स्वयं की जन्म-दिनांक में भिन्नता नहीं हो | 
बोनस अंक हेतु प्रवेशार्थी को प्रवेश नीति के अनुसार सम्बंधित प्रमाण पत्र को आगे-पीछे से स्कैन करवा कर ही आवेदन फॉर्म के साथ अपलोड करना है | अपूर्ण / फोटो रहित  / हस्ताक्षर रहित आवेदन फॉर्म स्वीकार्य नहीं होगा | ओबीसी / एमबीसी / ई डब्ल्यू एस प्रमाण पत्र तीन वर्ष से पहले का बना हुआ मान्य नहीं होगा |  आवेदन फॉर्म में ऑनलाइन अपलोड करें | इसके अभाव में ओबीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस का लाभ देय नहीं होगा |

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................