नगर पालिका सभागार में आगामी गणतंत्र दिवस की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन
तखतगढ़ (बरकत खान) नगर पालिका सभागार में आगामी गणतंत्र दिवस की पूर्व तैयारी हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समारोह को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किये गये। जिसमें समारोह का आयोजन राजकीय संघवी केशरी स्कूल तखतगढ़ में किया जाएगा। उक्त समारोह के दौरान सभी विद्यालय एवं कार्यालय पर प्रातः 09:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। तत्पश्चात प्रातः 09:30 बजे मुख्य समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया जायेंगा। बैठक के दौरान उक्त समारोह में सांस्कृतिक कार्यकम, परेड़ निरीक्षण, नगर स्तर पर सम्मान के साथ पुरस्कार वितरण की व्यवस्था हेतु विचार विमर्श किया गया। साथ ही नगर पालिका तखतगढ़ क्षेत्र के समस्त निजी एवं राज्य विद्यालय एवं राजकीय कार्यालयों में मिष्ठान वितरण की व्यवस्था पालिका द्वारा की जाएगी।
उक्त कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मनोज नामा, उप-तहसीलदार जितेन्द्र , अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह , पीएम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य पृथवीदान चारण, राजकीय कार्यालय व निजी विद्यालय के कार्मिक एवं पालिका समस्त पालिका कार्मिक आदि उपस्थित रहे।