मन्नू पठान के अंजुमन सदर निर्वाचित होने पर मुस्लिम समाज ने किया गर्म जोशी से स्वागत
अंता (शफीक मंसूरी ) बारां शहर के मुस्लिम समाज की सबसे बड़ी संस्था मदरसा अंजुमन इस्लामियां बारां की इंतजामिया कमेटी के चुनाव शुक्रवार दोपहर को सम्पन्न हुए। जिसमें 29 सदस्यों ने वोटिंग प्रक्रिया में भाग लिया। वोटो की गिनती के बाद युवा व्यवसाई मोहम्मद शाहिद उर्फ मन्नू पठान को 9 वोटों से विजय घोषित किया गया। उनके जीतने के पश्चात शहर के जाने माने अधिवक्ता ओर अंजुमन चुनाव कमेटी के पदाधिकारी एडवोकेट फिरोज खान ने उनके आवास पर पहुंच कर उनका माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ता फिरोज खान ने नवनिर्वाचित सदर मन्नू पठान से आग्रह किया कि अंजुमन में तालीम के क्षेत्र में ओर बेहतर कार्य करने की जरूरत है साथ ही पूरे मुस्लिम समाज को साथ लेकर कौम की फलाह के लिए काम किए जाए ताकि समाज में अच्छा संदेश जाए।
नव नियुक्त सदर मन्नू पठान ने अंजुमन मेम्बरो को भरोसा दिलाया की अंजुमन सदर बनने के बाद सबसे पहले ये कार्य किए जाने वाले मे
- 1. नई ईदगाह के लिए प्रयास किए जाएँगे
- 2. मुस्लिम हॉस्टल बनवाने के लिए प्रयास किया जाएगा
- 3. मुसाफ़िर खाने के लिए भी वव्यस्था की जाएगी
- 4. दीनी तालीम पर पहले से और बेहतर तवज्जो दी जाएगी
- 5. 5 साल के बच्चो के लिए मॉडर्न क्लास की वव्यस्था की जाएगी
साथ ही बताया कि आने वाले समय को देखते हुए कॉम के नौजवान होनहार बच्चे और बच्चियों के लिए लाइब्रेरी चालू की जाएगी जिसमे वो पड़ कर क़ौम और अपने वालिदैन का नाम रोशन करेंगे इसी भरोसे के साथ अंजुमन मेम्बरो ने सदर मोहम्मद शाहिद (मन्नू पठान ) को अच्छे मतो से जिताया


