दो कारों की भीषण भिड़ंत एक की मौत एक गंभीर घायल

Jan 17, 2026 - 07:58
 0
दो कारों की भीषण भिड़ंत एक की मौत एक गंभीर घायल

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत छठी मील के समीप एक  बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां दो कारों के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें सड़क पर पलट गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार तिजारा की ओर से तेज गति में आ रही थी, जबकि दूसरी कार अलवर से ककराली की ओर जा रही थी। इसी दौरान छठी मील के पास दोनों कारों में सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।‌

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जबकि मृतक के शव को परिजन अपने घर ले गए मृतक का नाम पप्पू उम्र 25 वर्ष निवासी भुल्ला का वास का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस परिजनों से संपर्क कर रही है। अगर परिजन की सहमति होने पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।
 गौरतलब रहे कि इससे पहले भी इसी छठी मील पर थार वाहन से बड़ा हादसा हो चुका है, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई थी। बार-बार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने इस मार्ग पर सुरक्षा इंतजामों की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................