हनुमान जन्मोत्सव पर अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में निकली दसवीं विशाल पदयात्रा का हुआ भव्य स्वागत, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था
अंता (शफीक मंसूरी ) बारां, श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार दोपहर श्रीराम स्टेडियम, बारां से निकली दसवीं विशाल पदयात्रा ने पूरे शहर को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। अन्ता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया, कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, श्रीमती निर्मला सहरिया की अगुवाई में जिले भर से हजारों की संख्या में बालाजी भक्तगण जयकारों के साथ श्रीबड़ा बालाजी धाम के लिए रवाना हुए।
पदयात्रा के दौरान धानमण्डी व्यापार संघ अध्यक्ष देवकीनन्दन बंसल, पूर्व अध्यक्ष हेमराज गोयल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बारां-हंसराज मीणा, विरेन्द्र सिंह गुर्जर झालावाड़, पूर्व जिलाध्यक्ष-कैलाश शर्मा, रामचरण मीणा बारां, रघुराज सिंह हाडा झालावाड, महिला प्रदेष उपाध्यक्ष प्रियंका नन्दवाना, महिला जिलाध्यक्ष बृजेष वर्मा, संध्या जाडेजा, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिमला बैरवा, पीसीसी सचिव-धर्मराज मेहरा, देवकीनन्दन वर्मा, विधानसभा प्रत्याषी-नेमीचन्द मीणा मनोहरथाना, रामलाल चैहान झालरापाटन, पूर्व विधायक डग मदनलाल वर्मा, शिवराज गुंजल, एससी प्रकोष्ठ के संभाग अध्यक्ष सत्यनारायण भूमलिया, पूर्व डेयरी चेयरमेन प्रदीप काबरा, पूर्व प्रधान संदीप शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष-मूलचन्द शर्मा छीपाबडौद, धर्मेन्द्र यादव शाहबाद, नरेन्द्र सिंह डग, पूरीलाल डांगी पिडावा, नगर अध्यक्ष-बारां प्रषान्त भारद्वाज, ललित गालव अन्ता, अम्बेश मीणा झालरापाटन, विनय अस्तोलिया भवानीमण्डी, कैलाश बोहरा चेयरमेन भवानीमण्डी, पूर्व विनोद अदलक्खा, तख्तमल नागर, महावीर माथोडिया, महेष जैन, सुनील नागर बामला, रविकान्त मीणा, धर्मचन्द जैन, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कषिष धाकड बारां, पूर्व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद शर्मा, चेयरमेन मुस्तफा खान अन्ता, अषरफ देषवाली, इरफान अंसारी, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष- महावीर बैरवा किषनगंज, नारायणसिंह भवानीमण्डी, पूर्व प्रधान निधि चंदेल, भगवान सिंह, राजेन्द्र सिंह परिहार, महेन्द्र प्रताप सिंह झाला, सुआलाल मेहता, पूर्व प्रधान निधि चंदेल समेत पदयात्रा में शामिल श्रद्वालुओं का विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, समाजों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों द्वारा श्रद्धालुओं का आत्मिक स्वागत किया गया। इस भव्य आयोजन में उमड़ी भीड़ ने राजनीतिक एवं धार्मिक सीमाओं को तोड़ते हुए एकता और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।
भक्ति, उल्लास और आकर्षक झांकियों का संगम:- पदयात्रा मार्ग को केसरिया पताकाओं और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। यात्रा में हाथी पर महामण्डलेष्वर विराजमान रहे। घोड़ों पर सवार केसरिया ध्वज लिए घुड़सवार, साधु-संतों की टोली तथा भगवा ध्वज लिए श्रद्धालु विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। हाड़ौती साधु-संत मंडल के 51 से अधिक संतों ने भी यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। सहरिया स्वांग, महाबली हनुमान सहित राधाकृष्ण, षिव पार्वती, राम दरबार, गणेषजी आदि की झांकिया आकर्षण का केन्द्र रही। प्रताप चैक स्थित बड़ वाले बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात यात्रा आगे बढ़ी। यात्रा मार्ग में ड्रोनों तथा जेसीबी द्वारा पुष्प वर्षा की गई, जिससे वातावरण और भी अधिक भक्तिमय हो गया।
108 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बालाजी का भव्य अभिषेक, हवन व विश्व शांति की मंगल कामना:- श्रीबड़ां बालाजीधाम पर आयोजित एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत जगदगुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के दर्शन संकाय अध्यक्ष शास्त्री कोसलेन्द्रदास जी महाराज, पंडित बृजराज शास्त्री तथा पण्डित लक्ष्मीनारायण जी विद्वान आचार्यों के सानिध्य में 108 ब्राह्मण देवताओं द्वारा सामूहिक रूप से बालाजी का विषेष अभिषेक, वाल्मिकी सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक एवं बजरंग बाण का पठन किया गया। इसके साथ ही अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया ने विद्वान आचार्यो की उपस्थिति में वैदिक मंत्रों से विधिवत हवन एवं अनुष्ठान कर पूर्णाहुति दी जाकर विष्व शांति एवं प्रदेषवासियों, जिलेवासियों की सुख-समृद्वि की बालाजी महाराज से मंगल कामना की गई।
शहरभर में स्वागत, सेवा और उत्साह का माहौल:- पदयात्रा श्रीराम स्टेडियम से प्रारंभ होकर प्रताप चैक, धर्मादा चैराहा, मेला ग्राउंड, गोपाल कॉलोनी, माथना तिराहा, समसपुर, खेड़ली होते हुए श्रीबड़ां बालाजी धाम पहुंची। पदयात्रा मार्ग में आगन्तुकों के लिए हजारों की संख्या में शीतल छाछ की व्यवस्था की गई। वही हजारों की संख्या में केसरिया साफे पुरूषो के साथ-साथ महिलाओं के भी सिर पर सुसज्जित थे। पदयात्रा का बारां शहर में स्थान-स्थान पर कुशलपाल प्रजापति, आर.के.जेरोक्स, नरेश गोयल पैंतरा, पी.एल.मोटर्स, मयंक माथोडिया, मदनलाल गर्ग रस्सी वाले, महेश कुमरा, खण्डेलवाल समाज, अंर्तराष्ट्रीय वैष्य महासम्मेलन, स्वर्गीय गीतादेवी दुसाद स्मृति संस्थान, जाकिर भाई, जाकिर मंसूरी, विजेन्द्र सुमन, मन्नू पठान, मोलाना आजाद सेवा संस्थान, बोहरा समाज, ओमप्रकाश राठी, बाबूलाल किराड, सुरेश भाण्ड समेत अनेकों संस्थाओं, समाजों व सामाजिक संगठनों द्वारा शीतल पेय, शरबत, आइसक्रीम, फल वितरण, पुष्प वर्षा, माल्यार्पण एवं आतिशबाजी कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
ग्रामीण अंचलों से भी उमड़ी आस्था:- बारां जिले के मियाड़ा, कोयला, बोहत, ईश्वरपुरा, हिंगोनिया, रायथल, सीसवाली, मांगरोल, सीमली, सांकली, विजयपुर, आंखेड़ी, बोरेड़ी, चैनपुरिया, बमूलिया, तिसाया, भैरूपुरा, मजरावता एवं खेड़ली भेड़ोलिया सहित अनेक गांवों से बड़ी संख्या में पदयात्री बालाजी धाम पहुंचे।
भक्ति कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन:- श्रीबड़ां बालाजी धाम मंदिर परिसर में पदयात्रियों के लिए शीतल पेय एवं भोजन की व्यवस्था की गई। हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी, मांगलिक भोज, सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं महाआरती में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया एवं कार्यक्रम संयोजक पानाचंद मेघवाल ने इस धार्मिक आयोजन में सहयोग देने वाले सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, सामाजिक संगठनों एवं आमजन का आभार व्यक्त किया।
