तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गून्दपुर रोड के समीप देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों को सूचना देने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक विनोद कुमार निवासी ऐटा, उत्तर प्रदेश रहने वाला है। विनोद कुमार पिछले करीब पांच वर्षों से उत्तर प्रदेश से अलवर आकर उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित एक तेल मिल में कार्यरत था।
परिजनों के अनुसार, विनोद कुमार रोज की तरह अपने कमरे से पैदल ही तेल मिल कंपनी में काम पर जाने के लिए निकला था। पुलिस पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर। पुलिस मामले की जांच कर रही है।