नई किरण नशा मुक्ति अभियान के तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन

Jan 17, 2026 - 13:09
 0
नई किरण नशा मुक्ति अभियान के तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में नई किरण नशा मुक्ति अभियान के तीन दिवसीय और युवा दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को लघु चलचित्र के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। इसी क्रम में महाविद्यालय में नृत्य और गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने नृत्य एवं गीत के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम सह प्रभारी राजवीर सिंह मीणा ने बताया कि नृत्य प्रतियोगिता में नेहा-कामिया प्रथम, भारती-खुशबू ने द्वितीय, रुचिका-जानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गायन प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, भारती द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा ना करने की शपथ दिलाई। साथ ही विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत नशा ना करने का प्रण लिया। 
इसके साथ ही महाविद्यालय में युवा दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम का भी समापन किया गया। इस अवसर पर डॉ राहुल वर्मा ने विद्यार्थियों के साथ स्वामी विवेकानन्द के व्यक्तित्व एवं उनके योगदान को साझा किया। कार्यक्रम संयोजक साक्षी जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया एवं राष्ट्रीय गान का सामूहिक गायन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान डॉ. दीपक अहलावत, डॉ सरस्वती मीणा और स्टाफ सदस्य आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ और विक्रम सिंह मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................