पहाड़ी में 29 महिलाओं से 96 लाख की ठगी: राजीविका योजना के तहत रोजगार दिलाने के नाम पर बनाया शिकार

Jan 20, 2026 - 10:40
 0
पहाड़ी में 29 महिलाओं से 96 लाख की ठगी: राजीविका योजना के तहत रोजगार दिलाने के नाम पर बनाया शिकार

डीग जिले के पहाड़ी में एक सनसनीखेज ठगी का मामला सामने आया है। यहां राजीविका योजना के तहत रोजगार दिलाने के नाम पर 29 महिलाओं से करीब 96 लाख रुपए ठगे गए हैं। पीड़ित महिलाओं ने पहाड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

महिलाओं ने अपनी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2025 में भरतपुर राजीविका केंद्र से निखिल नामक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। उसने रोजगार दिलाने का झांसा देकर महिलाओं को भरतपुर बुलाया और शिव सिंहा नामक व्यक्ति से मिलवाया। आरोपियों ने महिलाओं को साड़ी, चूड़ी, अगरबत्ती और मशीनें देकर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया।

इसी झांसे में आकर धीरे-धीरे 29 महिलाओं से कुल 96 लाख रुपए वसूल लिए गए। ठगों ने कुछ महिलाओं को थोड़ा-बहुत सामान और मशीनों के कुछ हिस्से घर पर पहुंचाए, लेकिन उसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं किया।

  • अधूरी मशीनें दी, फिर फोन उठाना बंद किया

 पीड़ित महिला प्रीति ने बताया कि उनसे साड़ियों पर स्टोन लगाने वाली मशीन के लिए 4 लाख 60 हजार रुपए लिए गए, लेकिन उन्हें अधूरी मशीन दी गई। इसी तरह सोनवती नामक महिला से 7 लाख रुपए लेकर सेनेटरी पैड मशीन के केवल पुर्जे थमा दिए गए। अन्य महिलाओं के साथ भी इसी तरह की ठगी की गई है। महिलाओं का आरोप है कि जब उन्होंने पूरी मशीनें और सामान की मांग की, तो आरोपी टालमटोल करने लगे और बाद में उनके फोन उठाना बंद कर दिया। उन्होंने राजीविका कार्यालय में भी शिकायत की, लेकिन वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

  • पुलिस कर रही जांच

 पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र ने इस मामले पर बताया कि उन्हें शिकायत मिल गई है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला राजीविका विभाग से संबंधित है, और पहले वहां जांच चल रही है। विभाग द्वारा कार्रवाई होने के बाद पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ाएगी, हालांकि पुलिस अपने स्तर पर भी पड़ताल कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है