शिकायतों, आश्वासनों के बावजूद नहीं सुधरी व्यवस्था, टैंकर के सहारे गुजारा बंद बोरिंग ने बढ़ाई प्यास, लोग पानी को तरसे

Jan 20, 2026 - 10:54
 0
शिकायतों, आश्वासनों के बावजूद नहीं सुधरी व्यवस्था, टैंकर के सहारे गुजारा बंद बोरिंग ने बढ़ाई प्यास, लोग पानी को तरसे

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  शहर की आनंदनगर कॉलोनी स्थित वार्ड संख्या 31 में पिछले एक माह से खराब पड़ी पेयजल बोरिंग ने वार्डवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भीषण सर्दी के बीच पेयजल आपूर्ति ठप्प होने से लोगों को भारी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासी हेमराज, गागनदास, जितेंद्र, दिलीप, मनीष, मन्नू सहित अन्य लोगों ने बताया कि वार्ड में विधायक कोटे से लगी सिंगल फेस मोटर पिछले एक माह से खराब पड़ी है। इस संबंध में नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक शिकायतें दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

लोगों ने बताया कि गत पखवाड़े नगर परिषद की ओर से ठेकेदार के कर्मचारियों को भेजा गया था, जिन्होंने मोटर की पाइप और वायर निकालकर सड़क पर ही छोड़ दी। इससे समस्या के समाधान के बजाय वार्डवासियों की दुविधा और बढ़ गई। वार्डवासियों ने बताया कि गत सप्ताह केंद्रीय मंत्री के खैरथल आगमन पर आयोजित जनसभा में आमंत्रण देने पहुंचे पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव को भी समस्या से अवगत कराया गया था। उन्होंने शीघ्र मोटर दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन हालात अब भी जस के तस बने हुए हैं। रविवार को वार्ड के लोगों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष से भी मुलाकात कर समस्या बताई। उन्होंने सोमवार तक मोटर ठीक कराने का भरोसा दिलाया, लेकिन शाम तक मोटर निकालने वाली मशीन तक मौके पर नहीं पहुंची।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है