इस्माइलपुर समिति ने गठित किया किसान उत्पादक संगठन, 300 से अधिक किसान जुड़े

Jan 20, 2026 - 10:55
 0
इस्माइलपुर समिति ने गठित किया किसान उत्पादक संगठन, 300 से अधिक किसान जुड़े

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  खैरथल - तिजारा जिले में प्याज उत्पादन भरपूर होने के बावजूद भंडारण और विपणन की कमजोर व्यवस्था के कारण किसान लंबे समय से नुकसान झेल रहे थे। खेत से निकलते ही प्याज जल्दी खराब हो जाता और मजबूरी में किसान मंडियों में औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर मजबूर थे। थे। इसी समस्या के समाधान के लिए इस्माइलपुर ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड ने किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) का गठन किया है। अब तक 302 प्याज उत्पादक किसानों को इस एफपीओ से जोड़ा जा चुका है। इच्छुक किसान भी इस योजना में शामिल होकर उत्पादन से बिक्री तक सशक्त और संगठित मंच का लाभ ले सकते हैं। जिला समन्वयक अधिकारी शेष कुमार शर्मा के अनुसार यह एफपीओ भारत सरकार की 10 हजार किसान उत्पादक संगठन गठन एवं संवर्धन योजना के तहत स्थापित किया गया है। योजना में प्रति किसान 2 हजार रुपए सदस्यता शुल्क है और 2 हजार रुपए प्रति किसान राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम जयपुर से संस्था को प्राप्त होंगे।
इस्माइलपुर ग्राम सेवा सहकारी समिति को 1 फरवरी को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा पंजीकृत किया गया था। एफपीओ के माध्यम से अब किसानों से सीधे प्याज खरीदी जाएगी और उपज को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, खुले बाजार और भविष्य में संगठित विपणन प्रणाली के माध्यम से बेचा जाएगा। प्याज के संवर्धन, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, भंडारण, कोल्ड स्टोरेज निर्माण और पाउडर प्रोसेसिंग जैसी योजनाओं पर भी काम होगा, जिससे प्याज लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा और किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे।    
इस्माइलपुर समिति के अध्यक्ष कुंदामल लखवानी और व्यवस्थापक तारीफ सिंह के नेतृत्व में संगठन तेजी से आगे बढ़ रहा है। अलवर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, खैरथल शाखा प्रबंधक शेष कुमार शर्मा का भी इसमें अहम योगदान है। व्यवस्थापक तारीफ सिंह ने बताया कि समिति का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र नासिक का दौरा करेगा, जहां से प्याज संवर्धन व प्रोसेसिंग की उन्नत तकनीक सीखकर क्षेत्र में नए आर्थिक स्रोत विकसित किए जाएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है