प्रकाश गंगावत को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने जताई खुशी और बांटी मिठाइयां
सकट. थानागाजी से पूर्व विधायक रहे कृष्ण मुरारी गंगावत के पुत्र प्रकाश गंगावत को अलवर जिला कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कस्बे के बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और कांग्रेस संगठन का आभार जताया। इस मौके पर राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ युवा प्रकोष्ठ अलवर जिला अध्यक्ष रामकेश मीणा, पं रूप किशोर जैमन, महेश चंद जैमन, भवानी सोनी, पिंटू सैनी, मान्याराम सैनी, नेहनु राम सैनी, प्रहलाद कोली, खेमचंद मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट